फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- math का फुल फॉर्म बताओ? पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Sat, 02 Sep 2023 11:39 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Girlfriend Boyfriend ke Chutkule Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Funny Jokes: हंसने मुस्कुराने से हमारे जीवन का तनाव दूर होता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो हमें कठिन से कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में हमारी मदद करता है। हंसी किसी योग से कम नहीं है, क्योंकि इससे हमारे शरीर और मन को कई फायदे मिलते हैं। सबसे खास बात तो ये है कि हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। हंसी मजाक करने से आपके आस पास के लोग भी खुश रहते हैं, जिससे खुशनुमा माहौल बना रहता है।  इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



टिल्लू - कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
मोनू - क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
टिल्लू - फिर क्या? मेरी पिटाई हुई.
मोनू  - किसने मारा?
टिल्लू- सूरज की मम्मी ने...

Today Funny Jokes Girlfriend Boyfriend ke Chutkule Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- math का फुल फार्म बताओं?
गटरू- मेरी आत्मा तुम्हें हमेशा सताएगी।
टीचर- अभी तक सोच में पड़ा है,कि लड़के ने बद्दुआ दी है या फिर फुल फार्म बताया था...
 
Today Funny Jokes Girlfriend Boyfriend ke Chutkule Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
दो पड़ोसन आपस में बात कर रही थी
पहली पड़ोसन- तुम्हे पता है 24 साल तक मेरे कोई औलाद नहीं हुई
दूसरी पड़ोसन- तो फिर तूने क्या किया?
पहली पड़ोसन- जब मैं 24 साल की हुई तब घरवालों ने 
जाके मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुन्ना हुआ
दूसरी पड़ोसन ICU में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Girlfriend Boyfriend ke Chutkule Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
विज्ञापन
Today Funny Jokes Girlfriend Boyfriend ke Chutkule Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, 
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed