Today Funny Jokes in Hindi, मजेदार चुटकुले: आज कल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
आज के मजेदार जोक्स: बच्चा- पापा हमारे पड़ोसी बहुत गरीब हैं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
डॉक्टर- क्या बात है...?
पप्पू- जी कुत्ते ने काट लिया है...!
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो...!
पप्पू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था...!
बच्चा- पापा हमारे पड़ोसी बहुत गरीब हैं।
पापा- तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- उनके बच्चे ने सिक्का निगल लिया, उसकी मम्मी का रो-रो कर बुरा हाल है।
Jokes in Hindi, Chutkule: पप्पू- मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है? गप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
एक पागल- अपने हाथ में सिगरेट छुपाते हुए बोला बताओ मेरे हाथ में क्या छुपा है?
दूसरा पागल- रेल गाड़ी, मैंने देख लिया।
पहला पागल- तुम्हें कैसे पता चला?
दूसरा पागल- मैंने धूंआ निकलता देख लिया।
Jokes in Hindi, Chutkule: पप्पू- मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है? गप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
एक दिन चिंटू पंडित जी के पास गया।
पंडित- तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है।
चिंटू- वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं।
पंडित बेहोश!