फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल चुटकुले

Wed, 01 Mar 2023 03:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 03:21 PM IST
विज्ञापन
Pati Patni Funny Jokes in Hindi on Husband and Wife Majedar Lotpot Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: आज कल के व्यस्त जीवन में हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



अंताक्षरी खेलते समय जीजा रोमांटिक अंदाज में हाथ पकड़ कर अपनी साली से बोला...
जीजा- सुन मेरी शहजादी, मैं हूं तेरा शहजादा
बाहों में लेके मुझे...कर ये प्यारा वादा...
अपना समझ के भूल न जाना, ओ दिलवाली साथ निभाना...
इस गाने पर साली शर्माकर 'न' से गाना गायी
साली- ना ना करते, प्यार हाय मैं कर गयी...कर गयी...
साली गा ही रही थी...
तभी बीच में टपक कर दादी बोली...
हद से भी ज्यादा तुम किसी से प्यार न करना...
वरना, 1 साल में हो जाएंगे आप लोग तीन से चार...
और फिर...तुम दोनों बहनों के बीच खड़ी हो जाएगी दिवार...

Pati Patni Funny Jokes in Hindi on Husband and Wife Majedar Lotpot Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

पति- जरा अलमारी से फाइल लेती आना।
पत्नी- यहां तो कहीं फाइल नहीं दिख रही है।
पति- तुम तो हो ही अंधी, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकती,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगी, इसलिए मैं पहले ही ले आया था।
अब पत्नी की कोई गलती हो तो बताओ।
 

Pati Patni Funny Jokes in Hindi on Husband and Wife Majedar Lotpot Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं?
पति- हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो,
पत्नी- राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं कि छील लोगे इतने कि कम लूं...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pati Patni Funny Jokes in Hindi on Husband and Wife Majedar Lotpot Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

पति- चलो एक गेम खेलते हैं।
पत्नी- क्या? 
पति- तुम 4 आदमियों का नाम लिखो जिन्हें तुम पसंद करती हो और मैं 5 औरतों का लिखता हूं।
पत्नी- ठीक है। 
पति द्वारा लिखे गए नाम- सीता- पत्नी की बहन, टीना- पत्नी की मौसी की बेटी, मिंकी- पत्नी की चाची की छोटी बेटी, 
पत्नी द्वारा लिखे हुए नाम- सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, वरुण धवन।
नाम पढ़ने के बाद बेचारा पति पत्नी से डरकर चार दिन से बाहर सो रहा है।
ये खतरनाक खेल ना खेलें। 

Jija Sali Chutkule: जीजा साली के हंसाने वाले टाॅप चुटकुले, पढ़िए मजेदार जोक्स

विज्ञापन
Pati Patni Funny Jokes in Hindi on Husband and Wife Majedar Lotpot Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

संता लड़की से- मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है।
लड़की- बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो?
संता- मेरे साथ चाय पे चलोगी?
लड़की- अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे हाथ पैर जल गए तो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed