Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photo) देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को सुलझाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। अगर आप अपने दिमाग को तेज करना चाहते हैं, तो इस तरह की पहेलियों को हल कर सकते हैं। आज हम आपके लिए हर दिन की तरह एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं, जो आपके दिमाग का दही कर देगी। सोशल मीडिया पर आपने कई हैरतअंगेज करने वाली और दिमाग को घूमा देने वाले ऑप्टिकल इल्यूजन देखे होंगे।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी है आइसक्रीम, क्या आप 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑप्टिकल इल्यूजन किसी को भी कन्फ्यूज कर देते हैं, लेकिन इनमें छिपी पहेलियों को हल करने में लोगों को आनंद आता है। यह तस्वीरें दिमागी कसरत के लिए अच्छी होती हैं। कई तस्वीरों में पहेलियों को हल करना होता है, तो वहीं कुछ तस्वीरें देखने के नजरिए से व्यक्तित्व के बारे में बताती हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन इसके बाद भी नजर नहीं आती हैं। कभी-कभी किसी तस्वीर को देखकर उसे समझ पाना बेहद कठिन होता है। सोशल मीडिया में इस तरह की कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं और लोग काफी कोशिश करने के बाद छिपी चीजों को नहीं खोज पाते हैं।
Science News: ब्रह्मांड में हमेशा गूंजती है यह आवाज, वैज्ञानिकों की खोज से दुनिया हैरान
ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) तस्वीर में आपको कुछ लड़के और लड़कियां मस्ती करते हए दिख रहे होंगे। इन लोगों के बीच एक आइसक्रीम को बेहद चालाकी से छिपाया गया है। अब देखना है कि क्या आप आइसक्रीम को खोज लेते हैं?
Ajab-Gajab: इस गांव के हर घर का दरवाजा है हरा, नहीं खरीद सकता है कोई अपना घर, जानिए क्या है अजीबोगरीब नियम
ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों का धोखा। अगर इस तस्वीर में आइसक्रीम को नहीं खोज पाते हैं, परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप तस्वीर को ध्यान से देखिए आपको आइसक्रीम दिख जाएगा। अगर फिर भी आपको नहीं दिख रहा है, तो हमने तस्वीर शेयर की है, जिसमें आप आसानी से देख सकते हैं।