Majedar Chutkule: किसी भी इंसान के लिए जिस तरह अच्छा खान-पान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, ठीक उसी तरह हंसी भी व्यक्ति को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रह सकते हैं। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए पढ़ते हैं सोशल वायरल जोक्स और चुटकुले...
Majedar Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
टीचर- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है?
पप्पू- स्वर मुंह से बाहर निकलते हैं और व्यंजन मुंह के अंदर ही रह जाते हैं।
टीचर बेहोश...!!
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा
यूं ना किसी के दिल से ऐसे खेलो...
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!
Jokes In Hindi: दुल्हन के लाल जोड़े के पीछे की वजह जानकर, छूट जाएगी हंसी
बंता- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नहीं?
संता- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
बंता- क्या बात कर रहा है, सच में..
संता- और नहीं तो क्या।
बंता- फिर क्या बोली?
संता- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी
Jokes Hindi: दादी से पोता- आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
चिंटू- पापा, आपको स्कूल में टीचर ने मिलने के लिए बुलाया है।
पापा- क्यों, क्या हुआ?
चिंटू- Maths teacher ने पूछा 7x9 कितना होता है.?
मैंने बोला 63।
फिर उसने पूछा 9x7 कितना होता है?
पापा- बेवकूफ एक ही बात तो है.!
पागल समझा है क्या.?
बेटा- Exactly!
मैंने भी यही बोला था।