फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? भोलू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 03 Aug 2023 04:35 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 03 Aug 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
Majedar Chutkule in Hindi Teacher Student Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes in Hindi: हंसने-मुस्कुराने से आपका मन प्रसन्न रहता है और चेहरे पर चमक भी बनी रहता है। आपको नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Hindi Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? 
भोलू- जी सर, बिल्कुल किया है! 
मास्टर- कौन सा? 
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी, 
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।

Majedar Chutkule in Hindi Teacher Student Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- ये लिपस्टिक कितने की है?
दुकानदार - 17 रुपये की.
महिला - मैं 50 रुपये से एक रुपया भी ऊपर नहीं दूंगी, देना है तो दो.
दुकानदार - बहन जी आपने लगता है गलत सुना, मैंने 70 नहीं 17 रुपये बोला है.
महिला - ओह, फिर तो 12 रुपये में देना है तो बात करो.
ये सुनकर दुकानदार ने पीट लिया माथा...
Majedar Chutkule in Hindi Teacher Student Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैडम.
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है, इंसानों को नहीं.
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
विज्ञापन
विज्ञापन
Majedar Chutkule in Hindi Teacher Student Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पंडित जी ने  पप्पू का हाथ देखा और बोले- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे।
पप्पू- पंडित जी मैं तो पढ़ 5 साल से रहा हूं, ये बता दो कि पास कब होऊंगा। 
विज्ञापन
Majedar Chutkule in Hindi Teacher Student Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
संता- बताओ दुनिया का सबसे पुराना जीव कौन सा है?
बंता- जेब्रा
संता- वो कैसे?
बंता- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना...!!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed