इंसान के स्वास्थ्य के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जब आप खुश होते हैं तो किसी भी काम में मन लगता है। हल्की सी मुस्कराहट किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। साथ ही खुल कर हंसने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, हंसी-मजाक करना शरीर के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। अब ऐसे में हमें हंसने-मुस्कुराने में हमारी मदद करते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आ जाएगी। आप इन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी पढ़ सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं हंसी-मजाक का ये सफर........
Latest Jokes in Hindi: टीचर ने लड़की से पूछा- परीक्षा में इतने कम नंबर क्यों आए, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
भोजन में बाल आने के बाद सोनू ने अपनी सुंदर बीवी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
सोनू- जानू जुल्फों को संभाल लिया करो,
बीवी शर्माते हुए बोली- आप भी न बड़े वो हो
सोनू- ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है,
अगली बार भोजन में बाल मिला, तो मां कसम, साली जी को ले आऊंगा...
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी,
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी,
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन,
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी...
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!
मेहमान- और बताओ बेटा आगे का क्या प्लान है...
राम - बस आपके जाते ही बिस्कुट खाउंगा...
वैसे भी नमकीन और मेवा तो आपने छोड़ी नहीं है।