हंसने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर हम अपने सुबह की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन बीतता है। आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes in Hindi: पति और पत्नी मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- इस वाक्य में खाली स्थान भरो, 900 चूहे खाकर बिल्ली...... चली।
छात्र- 900 चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली।
टीचर- मजाक करता है? निकल जा मेरी क्लास से।
छात्र- सर, ये तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया, वरना 900 चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी नहीं चल सकता।
गर्लफ्रेंड गोलगप्पे खा रही थी, 15-20 खा चुकी थी, फिर बॉयफ्रेंड से पूछा-10 और खा लूं
बॉयफ्रेंड- नागिन, खा ले, लड़की ने जोरदार थप्पड़ मारा- नागिन किसको बोला?
बॉयफ्रेंड- मार क्यों रही है? मैंने कहा- ना गिन, खा ले।
पत्नी मायके से वापिस आई, पति दरवाजा खोलते हुए जोर-जोर से हंसने लगा,
पत्नी- ऐसे क्यो हंस रहे हो।
पति- गुरूजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आए उसका सामना हंसते हुए करो...
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?