फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: ऑफिस के ब्रेक में सुना दें ये पांच धमाकेदार चुटकुले, आसपास बन जाएगा खुशियों का माहौल

Sat, 15 Feb 2025 05:34 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 15 Feb 2025 05:34 PM IST
सार

कोई भी व्यक्ति जब खुलकर हंसता है तो उसका मन हल्का रहता है और वो मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से दूर रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।

विज्ञापन
latest chutkule and viral jokes in hindi
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला

Viral Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गए हैं। इस तनावपूर्ण जीवनशैली से निजात पाने के लिए विशेषज्ञों का मानना है कि हमें खुद के लिए कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। ऐसे समय में हंसी-खुशी से रहने से न सिर्फ हमारा मन शांत रहता है बल्कि यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए पांच धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...



मास्टर जी एक होटल में खाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
वेटर ने पूछा- मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी- भइया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।
मास्टर जी की बात सुनकर वेटर सोच में पड़ गया 
कि कहीं बिल देते हुए भी ये अपना गणित न लगा ले।
 

latest chutkule and viral jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पुलिस- तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर- आपके लिए और आपके बच्चों के लिए
पुलिस- क्या मतलब?
चोर- हम चोरी न करें तो जनता को और सरकार को आपकी जरूरत ही क्या है?
latest chutkule and viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
देवर- भाभी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हैं? 
भाभी- चटनी बनाते वक्त आपके भाई का ध्यान कर लेती हूं, कूटने में आसानी होती है 
भाभी की बात सुनकर देवर को लगा झटका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
latest chutkule and viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली ने जीजा से सवाल पूछा- 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
जीजा ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, 
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।

 
विज्ञापन
latest chutkule and viral jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बॉस की नई कार देखकर गोलू खुश हो कर बोला
वाह! क्या बढ़िया गाड़ी है
बॉस ने गोलू के कंधे पर हाथ रख कर कहा
तू अगर ईमानदारी से काम करेगा, जी लगा के मेहनत करेगा
समय पर आएगा, छुट्टियां नहीं लेगा, टारगेट पूरा करेगा तो और ओवर टाइम करेगा 
अगली बार मैं इससे भी बड़ी गाड़ी लूंगा...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed