जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता-बंता की धमाकेदार बातचीत आपको कर देगी लोटपोट....पढ़िए मजेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड (अपने अंधे ब्वॉयफ्रेंड से) - काश तुम देख सकते कि
मैं कितनी खूबसूरत हूं...!
.
.
.
अंधा प्रेमी - रहने दे! इतनी खूबसूरत होती,
तो क्या आंख वाले तुझे मेरे लिए छोड़ देते...
अंधा हूं, पागल नहीं...!!!
पत्नी - क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
.
पति (सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर।
.
पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
.
पति - कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
.
पत्नी - ध्यान कहां रहता है आप का...
आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
.
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
.
पत्नी - झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
.
पति - नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
.
पत्नी - सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!!!
जज - आपको अपनी सफाई में क्या कहना है...?
.
.
.
महिला - अब मैं क्या बोलूं?
मेरे यहां तो सफाई नौकरानी करती है, तो इस बारे में
तो वही ज्यादा अच्छी तरह से बता सकती है...!!!
बेटी - मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ..!!
.
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए..!
.
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है...!!!
.
पिता बेहोश...