जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पत्नी ने पति से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
रिश्तेदार - बेटा क्या प्लानिंग है आगे की...?
.
पप्पू - वो तो आप पर निर्भर करता है।
.
रिश्तेदार - वो कैसे...?
.
पप्पू - 100 रुपये दिए तो बर्गर लाऊंगा
और अगर 200 दिए तो पिज्जा...!!!
पप्पू नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया...
.
इंटरव्यू लेने वाले ने पूछा - आप कितना बड़ा खतरा उठा सकते हैं...?
.
पप्पू - सर अगले जन्म में भी यही पत्नी मांगी है...!
.
इंटरव्यू वाले ने नौकरी के साथ ही प्रमोशन दे दिया...!
कभी भी अकेलेपन का अहसास सताए तो...
.
घर की सभी लाइट्स बंद करके भूत वाली मूवी देखो...
.
कसम से कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा,
हर वक्त लगेगा कि कोई पीछे खड़ा है...!!!
पत्नी (पति से) - कहां जा रहे हो...?
.
पति - मरने जा रहा हूं...!
.
पत्नी - साथ में थैली लेकर जाना...
.
पति (आश्चर्य से) - वो किसलिए...?
.
पत्नी - अगर इरादा बदल जाए तो आते समय
दो किलो आलू और एक किलो प्याज लेते आना...!!!