जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
मास्टर जी के सवालों का पप्पू ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स
डॉक्टर - आपने आने में देर कर दी...
.
पप्पू (हैरान और उदासी भरे शब्दों में) -
क्या हुआ डॉक्टर साहब,
कितना वक्त बचा है मेरे पास...?
.
डॉक्टर - मर नहीं रहे हो,
छह बजे का अपॉइंटमेंट था और
तुम सात बजे आए हो...!!!
पप्पू परेशान सा बैठा हुआ था...
तभी गप्पू ने पूछा - क्या हुआ भाई...?
.
पप्पू - यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं,
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं...
.
मेरे सपनों में तो मैं कभी मर जाता हूं,
कभी गहरी खाई में गिर जाता हूं,
कभी मुझे भूत उठा के ले जाते हैं...!!!
संता - शादी के कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे लिखे
चि. और सौ. का क्या मतलब होता है...?
.
बंता - पता नहीं, तू ही बता दे...!
.
संता - इसका मतलब होता है कि शादी के बाद
जब पत्नी उसे 'सौ' सुनाएगी, तब पति 'चि' भी नहीं करेगा...!!!
संता ने भगवान से प्रार्थना की...
हे भगवान! मुझे एक पैसे से भरा बैग,
एक नौकरी और एक बड़ा सा वाहन,
जिसमें लड़कियां भरी हुई हो, दे दो!
.
भगवान - तथास्तु!
दूसरे दिन संता गर्ल्स कॉलेज की बस का कंडक्टर बन गया...!!