Viral Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद आपको अपने मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने आपका मन खुश रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे हंस हंसकर लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता ने पूछा बंता से- बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं ?
बंता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
डॉक्टर - क्या बात है?
चिंटू- जी कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर - तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह 8 से 11 बजे तक है और तुम 1 बजे आए हो।
चिंटू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था!
Viral Jokes: प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? प्रेमी ने दिया मजेदार जवाब
संता - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता - अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!!!
Funny Jokes: जब पप्पू पर गिर गया बिजली का तार, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
संता (पेट्रॉल पंप पर)- अरे भाई, जरा एक रुपए का पेट्रॉल डाल दो...
सेल्समैन- भाई , इतना पेट्रॉल डलवाकर जाना कहां है ?
संता- अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं..!!