फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: संता और लड़की के पिता की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Mon, 14 Nov 2022 02:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Santa Girls Father Funny Talks Read Santa Banta Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: आज कल की भागमभम जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। अगर आप मानसिक तनाव भरें जीवन में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका खुश रहता है जिससे आप तनाव से दूर रहते हैं। 



पति- पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!

Jokes in Hindi: Santa Girls Father Funny Talks Read Santa Banta Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए, तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए।
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है।
पिता- क्यों ? 
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है।

 
Jokes in Hindi: Santa Girls Father Funny Talks Read Santa Banta Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
संता- सर, मैं आपकी बेटी से 20 साल से प्यार करता हूं।
लड़की के पिता- तो अब क्या चाहते हो?
संता- शादी।
लड़की के पिता- थैंक गॉड, मैंने सोचा शायद तुम पेंशन चाहते हो... !

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Santa Girls Father Funny Talks Read Santa Banta Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर... 
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है 
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है। 
जज बेहोश...कितनी सजा दें।

आज के मजेदार जोक्स: जब पत्नी ने पति से मांगा गिफ्ट, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

 
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Santa Girls Father Funny Talks Read Santa Banta Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया, 
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने कंपाउंडर से कहा- देखो कोई औजार तो नहीं छूट गया पेट में, 
कंपाउंडर बोला- औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता नहीं दिखाई दे रहे!

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed