जोक्स हिंदी: जब बच्च ने दादी के सामने खोल दी मम्मी की पोल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
जोक्स हिंदी: जीवन में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन खुश रहता है और हम तनावमुक्त रहते हैं। इसकी वजह से हम कई खतरनाक बीमारियों से बचे रहते हैं।
पत्नी से झगड़ा के बाद मैंने कहा, तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी,,
तब से मोबाइल का चार्जर ही नही मिल रहा!
पत्नी- मेहमान आ रहे हैं और घर में दाल के सिवाय कुछ बना नहीं है।
पति- जब वे आएं तो किचन में एक बर्तन गिरा देना और जब मैं पूछू तो कहना कि शाही पनीर गिर
गया।
फिर दूसरा बर्तन गिराना और कहना पनीर भुज्जी भी गिर गई।
फिर मैं कहूंगा चलो दाल ही ले आओ
मेहमानों के आने के बाद बर्तन गिरने की आवाज आई।
पति- क्या हुआ?
पत्नी- भंगड़ा पा ले कंजरा दाल ही गिर गई।
जोक्स: टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो, चिंटू का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
बच्चा दादी के पास आया और बोला
दादी मां आप टे बोल कर दिखाओ
दादी- टे…
बच्चा- फिर से बोलो टे..
कितना बढ़िया बोलती हैं, आप मम्मी को क्यों नहीं सुना देतीं।
दादी- क्या मतलब तेरी मम्मी को क्यों सुनाऊं?
वह अपनीं सहेलियों से कह रही थीं, इसकी दादी पता नहीं कब टे बोलेंगी...
जोक्स हिंदी: साली- जीजाजी आप मुझसे कितना प्यार करते हो? जवाब सुनकर साली साहिबा हो गईं नाराज
भिखारी- कुछ खाने को दे दो
लड़की – टमाटर खाओ
भिखारी – रोटी दे दो.
लड़की – टमाटर खाओ
भिखारी- अच्छा लाओ टमाटर ही दे दो
लड़की की मा – अरे तुम जाओ बाबा …ये तोतली है…
कह रही है .. कमाकर खाओ…
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं )