फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi, Chutkule: ससुर- तुम दारू पियत हो, कबहु बताये नाही, दामाद की बातें पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sun, 03 Nov 2024 04:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 04:16 PM IST
सार

Jokes in Hindi, Chutkule: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।

विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule Sasur Daamad Jokes in Hindi Social Media Jokes Bf Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi, Chutkule: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं। 



जूठे बरतनों के ढेर से घबराकर महिला बोली- हे ईश्वर! म्हारो तो किस्मत ही फूट गई...
यह अलादीन का जादुई चिराग पुरुषों को ही क्यों मिलता है, किसी महिला को क्यों नहीं मिलता?
कोई जिन्न होता जो हमारा भी हाथ बंटा दिया करता।
महिला की यह पुकार सुन ईश्वर स्वयं प्रकट हुए और बोले-नियम के अनुसार एक महिला को एक बार में एक ही जिन्न मिल सकता है।
और हमारा रिकॉर्ड कहता है तुम्हारी शादी हो गयी है।
तुम्हें तुम्हारा जिन्न मिल चुका है।
उसे अभी-अभी तुमने सब्जी मंडी भेजा है, रास्ते में टेलर से तुम्हारी साड़ी लेते हुए,
मकान मालिक को किराया देते हुए, तुम्हारे लिए झंडु बाम लाएगा, और फिर काम पर जाएगा।
वो मिनी जिन्न अर्थात पति थोड़ा टाइम खाऊ है, मगर चिराग वाले जिन्न से ज्यादा उपयोगी और टिकाऊ है।
 

Jokes in Hindi, Chutkule Sasur Daamad Jokes in Hindi Social Media Jokes Bf Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

ससुर- तुम दारू पियत हो, कबहु बताये नाही।
दामाद- तोहार लड़की खून पियत है, तुम बताये का?

 

Jokes in Hindi, Chutkule Sasur Daamad Jokes in Hindi Social Media Jokes Bf Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

पप्पू और उसकी पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था बॉम्बे मेल
पप्पू भाग कर गाड़ी में चढ़ गय बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना

Comedy Jokes: बेटे से बाप- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule Sasur Daamad Jokes in Hindi Social Media Jokes Bf Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

12 साल बाद वो जेल से छूटा।
मैले कुचैले कपडों में बहुत थका हुआ घर पहुंचा।
घर पहुंचते ही बीवी चिल्लाई : कहां घूम रहे थे इतनी देर ??
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना ????
वो आदमी वापिस जेल चला गया

Jokes, Chutkule in Hindi: लड़की की बात सुनकर लड़के की बोलती हो गई बंद, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule Sasur Daamad Jokes in Hindi Social Media Jokes Bf Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? 
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed