जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पत्नी के सवाल का पति ने दिया मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोग धन के नाम पर लड़ते हैं...
कुछ धर्म के नाम पर,
तो कुछ जाति के नाम पर लड़ते हैं...
.
.
सिर्फ पति-पत्नी ही हैं, जो
नि:स्वार्थ भाव से बेवजह लड़ते हैं...!
पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर सीधे मेकअप करने लगी...
.
तभी पति की आंख खुल गई...
.
पति - पगला गई हो क्या, सुबह-सुबह मेकअप...?
.
पत्नी - चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है,
फेसलॉक लगा दिया था और अब वो मुझे पहचान नहीं रहा...!
मुकेश - डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है....?
.
डॉक्टर - क्या समस्या है...?
.
मुकेश - बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता...!
.
डॉक्टर (हैरान होकर) - ऐसा कब होता है...?
.
मुकेश - फोन पर बात करते वक्त...!
.
डॉक्टर साहब का चकराया दिमाग...
आधी रात को गली में शोर-शराबा सुनकर पति की आंख खुल गई...
.
उसने घर के बाहर निकल कर लोगों से पूछा - क्या हुआ है...?
.
कुछ लोगों ने उससे कहा- सावधान रहना, पानी में जहर है...!
.
यह सुनकर पति फटाफट वापस घर आ गया...
.
पत्नी ने पूछा-गली में इतना शोर-शराबा क्यों है, क्या हुआ है...?
.
पति - कुछ नहीं हुआ है, फालतू लोग हैं...
तू पानी पीके के चुपचाप सो जा...!