फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पप्पू और उसके बॉस की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 13 Apr 2021 07:17 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 13 Apr 2021 07:17 AM IST
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Chutkule Love Jokes Comedy Jokes Funny Viral Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

एक कंजूस की बीवी बीमार थी...
लाइट न होने की वजह से उसने कैंडल जला दी।
.
.
और बीवी से बोला - डॉक्टर को लेने जा रहा हूं...
अगर तुम्हे लगे कि तुम नहीं बचोगी तो प्लीज कैंडल बुझा देना...!

Jokes Husband Wife Jokes Chutkule Love Jokes Comedy Jokes Funny Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पप्पू की दीवार घड़ी बंद हो गई।
.
जब पप्पू ने घड़ी को खोल कर देखा,
तो उसमें एक मच्छर मरा हुआ मिला।
.
पप्पू बोला – अब समझ में आया,
घड़ी चलेगी कैसे, इसका तो ड्राइवर ही
मर गया है...!

Jokes Husband Wife Jokes Chutkule Love Jokes Comedy Jokes Funny Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पति - मुझे अलादीन का चिराग मिला...!
.
पत्नी - वाह, आप ने क्या मांगा...?
.
पति - मैंने कहा कि वो तुम्हारे दिमाग को दस गुना कर दे...!
.
पत्नी - तो क्या उसने ऐसा कर दिया...?
.
पति - वो हंसा और कहने लगा, शून्य से किसी को
गुणा नहीं किया जा सकता है...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Chutkule Love Jokes Comedy Jokes Funny Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पति (मरते समय अपनी बीवी से) -
अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
.
बीवी रोते हुए - कोई बात नहीं जी...!
.
पति - तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे,
वह भी मैंने ही गायब किए थे।
.
पत्नी - कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया।
.
पति - तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर
अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
.
पत्नी - कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!

विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Chutkule Love Jokes Comedy Jokes Funny Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

जैसे ही पप्पू नई शर्ट पहनकर ऑफिस गया...
.
बॉस - वाह नई शर्ट...
तुमने खरीदी है क्या...?
.
पप्पू - नहीं सर...भैया ने गिफ्ट में दी है...!
.
बॉस - ओह्ह अच्छा...
मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed