जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
मास्टर जी के सवाल का पप्पू ने दिया धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स
सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
.
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
.
पति - नहीं मुझे बुखार नहीं है।
.
पत्नी - तो डाइजीन ले लो।
.
पति - नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
.
पत्नी - तो फिर पुदीनहरा ले लो।
.
पति - नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
.
पत्नी - लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
.
पति - अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
.
पत्नी - तो फटाफट उठो, शॉपिंग के लिए चलना है...!!!
पत्नी - शादी क्या है...?
.
.
.
पति - 'मान भी जाओ' से लेकर 'भाड़ में जाओ' तक का सफर ही शादी है!
बाकी सब तो मोह-माया है...!!!
कल एक साधू बाबा मिले,
मैंने पूछा - कैसे हैं बाबाजी...?
.
बाबाजी बोले - हम तो साधु हैं बेटा,
हमारा 'राम' हमें जैसे रखता है हम वैसे ही रहते हैं...!
तुम तो सुखी हो ना बच्चा...?
.
मैं बोला - हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी
हमारी 'सीता' हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं...!!!
मास्टर जी - भैंस पूंछ क्यों हिलाती है...?
.
.
.
पप्पू - क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं कि
वो भैंस को हिला सके...!!!