जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
डॉक्टर-मरीज के बीच हुई बातचीत को पढ़कर रोक नहीं पाएंगे हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स
जज - तुमने पुलिस ऑफिसर की जेब में माचिस की जलती हुई तीली क्यों रखी..?
.
.
पप्पू - उसने ही कहा था, जमानत करवानी है
तो पहले जेब गर्म करो... इसलिए मैंने उसकी जेब में
जलती हुई तीली रख दी...!!!
अगर आप बेगम को उठा-उठा के पटकना चाहते हैं...
.
तो...
.
ताश खेले... दूसरा कोई चारा नहीं है...!!!
डॉक्टर - तबियत कैसी है..?
.
मरीज - पहले से ज्यादा खराब है…
.
डॉक्टर - दवाई खा ली थी..?
.
मरीज - खाली नहीं थी भरी हुई थी…
.
डॉक्टर - मेरा मतलब है दवाई ले ली थी..?
.
मरीज - जी आप ही से तो ली थी…
.
डाक्टर - बेवकूफ..!! दवाई पी ली थी..?
.
मरीज - नहीं जी, दवाई नीली थी…
.
डॉक्टर - अबे गधे..!! दवाई को पी लिया था..?
.
मरीज - नहीं जी, पीलिया तो मुझे था…
.
डॉक्टर - उल्लू के पट्ठे..!! दवाई को खोल के मुंह में रख लिया था..?
.
मरीज - नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना…..
.
डॉक्टर - अबे क्या मार खायेगा..?
.
मरीज - नहीं दवाई खाऊंगा…
.
डॉक्टर - निकल भाई, तू पागल कर देगा…
.
मरीज - जा रहा हूं, फिर कब आऊं..?
.
डॉक्टर - मरने के बाद…
.
मरीज - मरने के कितने दिन बाद..?
.
डॉक्टर बेहोश...