फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीचर और छात्र की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 11 Jan 2021 12:50 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 11 Jan 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
Jokes Chutkule Husband Wife Jokes Teacher Student Jokes Viral Jokes Memes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

पत्नी - मैं मायके तभी जाऊंगी,
जब आप मुझे छोड़ने चलोगे....
.
.
पति - मंजूर है पर वादा करो कि
घर भी तुम तभी आओगी, जब मैं तुम्हें लेने आऊंगा...

Jokes Chutkule Husband Wife Jokes Teacher Student Jokes Viral Jokes Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है।
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और
तुम हो कि उबासी ले रहे हो।
.
.
पति - मैं उबासी नहीं ले रहा,
बोलने की कोशिश कर रहा हूं, 
लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही...!!!

Jokes Chutkule Husband Wife Jokes Teacher Student Jokes Viral Jokes Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

एक सजी-धजी महिला दांत के डॉक्टर के पास गई...
.
महिला - एक दांत निकलवाना है, पर सिर्फ 10 मिनट में...
कोई एनेस्थेसिया, बेहोशी या दर्द की दवाई नहीं...
थोड़ा बहुत दर्द होता है, तो होने दो, पर जल्दी...
मुझे एक किटी पार्टी में जाना है...!
.
डॉक्टर - कमाल है...! गजब की बहादुर महिला हैं आप...
आइए यहां बेड पर लेट जाइए और दिखाइए कौन सा दांत है...?
.
महिला (अपने पति से) - जाओ लेट जाओ...
और बता दो, कौन सा दांत है...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Chutkule Husband Wife Jokes Teacher Student Jokes Viral Jokes Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

पप्पू - पैंट की सिलाई कितनी है?
.
टेलर - 150 रुपये
.
पप्पू - और निक्कर की?
.
टेलर - 80 रुपये
.
पप्पू - ठीक है, एक निक्कर ही सिल दो,
लेकिन लंबाई पैरों तक रखना...!

विज्ञापन
Jokes Chutkule Husband Wife Jokes Teacher Student Jokes Viral Jokes Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

टीचर - दो में से दो गए तो कितने बचे...?
.
छात्र - मतलब नहीं समझा मैं...
.
टीचर - मान लो तुम्हारे पास दो रोटी थी और
तुमने दोनों खा ली, तो अब तुम्हारे पास क्या बचा..?
.
छात्र - सब्जी बची सर...!!!टीचर - दो में से दो गए तो कितने बचे...?
.
छात्र - मतलब नहीं समझा मैं...
.
टीचर - मान लो तुम्हारे पास दो रोटी थी और
तुमने दोनों खा ली, तो अब तुम्हारे पास क्या बचा..?
.
छात्र - सब्जी बची सर...!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed