Jokes: आज कल की भागभागम भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हसंने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes: जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? कैदी ने दिया गजब का जवाब
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
संता- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
बंता- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
संता- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
Jokes: पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
चिंटू- तुझे पता है कल में सूरज से भिड़कर आया.
पिंटू- क्या बात कर रहा है?फिर क्या हुआ?
चिंटू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई...
पिंटू- किसने मारा?
चिंटू- सूरज की मम्मी ने...
Jokes: जब गलती से पति ने घर पर लगाया फोन, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
एक पागल खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था...
दूसरा पागल- यह क्या है?
पहला पागल- लव लेटर है।
दूसरा पागल- मगर ये तो खाली है
पहला पागल- आजकल बोलचाल बंद है।