Today Funny Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं।
आज के मजेदार जोक्स: प्रेमी से प्रेमिका- जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है….!
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है…!
सोनू दर्जी का काम करता था, वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा,
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।
Jokes: पप्पू- यार तू आज परेशान दिख रहा है, गोलू ने दिया मजेदार जवाब
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।
Jokes: पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पत्नी रूठकर- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते
पति- अरे एक तुम ही तो हो, जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो
पत्नी- सचमुच डार्लिंग...कैसे ?
पति- मायके जाकर।