फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: जीजा साली की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 28 Jan 2023 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 03:36 PM IST
विज्ञापन
Jija Sali Funny Jokes Read Social Media Whatsapp Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो हर दिन हंसना और मुस्कुराना बहुत जरूरी है। कामकाज के तनाव में भी चुटकुले हमें हंसाकर खुशी देते हैं। इसी लिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पड़ोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!

Jija Sali Funny Jokes Read Social Media Whatsapp Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

साली अपने जीजा से- जीजू-जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
जीजाजी- देखो साली साहिबा, अगर आप मुझे प्यार करने को बोलोगे तो वह ऑफर कहलाएगा और मैं कहूं तो आप मुझे ‘लोफर’ कहोगी….
 

Jija Sali Funny Jokes Read Social Media Whatsapp Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू दर्जी का काम करता था, 

वो दुकान जाने के लिए ट्रेन में चढ़ा, 

उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... 

तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा, 

इतना सुनकर पूरी ट्रेन खाली हो गई


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jija Sali Funny Jokes Read Social Media Whatsapp Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

ममता की दो करोड़ की लॉटरी निकली 

लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे 

ममता- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो 

नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो

 

विज्ञापन
Jija Sali Funny Jokes Read Social Media Whatsapp Viral Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

सुबह-सुबह पत्नी बोली, अजी सुनते हो?

पति- बोलो! क्या हुआ

पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।

पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो। 

Funny Jokes: मरीज की बात सुनकर डॉक्टर हैरान, पढ़िए मजेदार जोक्स
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed