Funny Jokes: इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद है। हर किसी को दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। प्रसन्न रहने वाला इंसान मानसिक तनाव और बीमारियों से दूर रहता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
Funny Jokes: मरीज की बात सुनकर डॉक्टर हैरान, पढ़िए मजेदार जोक्स
मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती,
काम करूं तो थक जाता हूं...!
डॉक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे..
एक खूबसूरत लड़की को सड़क पर तड़पता देख पप्पू बोला...
पप्पू- कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आंखें।
दूर खड़ी लड़की की सहेली बोली-अरे ओ, दिलवाले की औलाद...
Tik Tok की शुंटिग हो रही है...तेरी प्रेम कहानी की नहीं..
दुकानदार- मैडम क्यों परेशान हो!
लड़की- मेरे मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है देखना!
दुकानदार- मैडम यह तो खराब मौसम की वजह से है!
लड़की- यह लो 500 रुपये नया मौसम डाल दो ना।
दुकानदार बेहोश
पत्नी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है।
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है?
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो।
Hindi Jokes: दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार चुटकुले, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट