फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: कंजूस पति ने पत्नी को जन्मदिन पर दिया ऐसा तोहफा, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 02 Aug 2023 01:52 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 02 Aug 2023 01:52 PM IST
विज्ञापन
Husband wife viral jokes read pappu ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

Hindi Jokes: हंसी-मजाक करने से आपका मन हमेशा प्रसन्न रहता है। हंसने से आप सकारात्मक सोचते हैं जिसकी वजह से किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। जोक्स और चुटकुलों को लोगों को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आपके पास हंसने का समय नहीं है, तो समय दफ्तर में दोस्त के साथ हंसी मजाक करके हंस सकते हैं। अगर आपके हंसने की कोई वजह नहीं तो आप हंसने के लिए जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, 
जिस पर सवार होते ही वो सेकंड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी

Husband wife viral jokes read pappu ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी एक होटल में खाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे.
वेटर ने पूछा- मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी- भईया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।
मास्टर जी की बात सुनकर वेटर सोच में पड़ गया कि कहीं बिल देते हुए भी ये अपना गणित न लगा ले।
Husband wife viral jokes read pappu ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- बेटी, पहले तुम मुझे पापा बुलाती थी, अब डैड क्यों कहने लगी हो?
बेटी- वो पापा बोलने से मेरी लिपस्टिक खराब हो जाती है ना...
ये सुनकर पिता ने पीट लिया माथा...
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband wife viral jokes read pappu ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली- अजी सुनते हो...
पति- बोलो, क्या हुआ?
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो.
पति (गुस्से में)- ठीक है तो वापस सो जाओ और पहन लो...!
विज्ञापन
Husband wife viral jokes read pappu ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
पप्पू- सर, हवालदार साहब ने कहा था,
जमानत चाहिए, तो जेब गर्म करो, तो मैंने माचिस जला दी...!!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed