Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव फ्री रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन हंसना बहुत जरूरी और फायदेमंद है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ जोक्स जिन्हें पढ़कर आप हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Hindi Jokes: पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? जवाब देने के बाद पति की तीन दिन से आखें नहीं खुल रहीं
Hindi Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे?
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है,
पत्नी- कैसी गलतफलमी?
पति- यही कि मैं सो रहा था।
अब तीन दिन से पति की आखें नहीं खुल रही हैं।
पति पत्नी से- 15 वर्षों में आज पहली बार अलार्म से सुबह-सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी- वह कैसे जी? क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था?
पति- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।
Funny Jokes: पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ, पत्नी का जवाब सुनकर उड़ गए होश
एक गांव का लड़का जो दिल्ली नौकरी करने गया,
अपने गांव वापस आया और अपने दोस्तों से बोला:
पता है जितनी भीड़ दिल्ली वालों की शादी में होती है,
उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां गांव में तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।
Viral Jokes: चलो शादी कर लेते हैं, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड की बोलती हो गई बंद
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी...
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति- तो?
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)