Hindi Jokes: दुनियाभर के हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद है। हंसने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। हम किसी भी समय दफ्तर हो या घर हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसने में मदद करते हैं। इसीलिए हम कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें आप पढ़कर हंस सकते हैं।
दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।
पहली लड़की- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी।
सब झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं।
दूसरी लड़की- क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?
पहली लड़की- नाम मत लो उस झूठे-धोखेबाज का, मैं तो आज के
बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी!
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा- क्यों, ऐसा क्या हो गया?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?
पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख
लिया, जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर
से बाहर जा रहा है...!!!
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था ।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं।
समझ में नहीं आता है क्या
एक दोस्त शायरी सुना रहा था...
उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...!
दूसरा दोस्त- वाह वाह... वाह वाह....
पहला दोस्त- उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...
उनकी मां ने देखा तो बोली- हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया...!
एक लड़का अचानक लड़की देखकर शायर बन गया...
'लफ्ज तेरे, गीत मेरे, गजल कोई सुना डालूं क्या?'
लड़की बोली- 'हाथ मेरे, गाल तेरे, कान के नीचे बजा डालूं क्या?'
पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी।
इतनी भंयकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली और स्टूल पर चढ़कर फंदा पंखे में डालने की कोशिश करने लगा।
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर) - हो गया क्या जो करना चाह रहो हो, जरा जल्दी करो, देर मत लगाओ, मुझे स्टूल की जरूरत है...!!!
Funny Jokes: साली की बात सुनकर जीजा ने सिर पकड़ लिया, पढ़िए मजेदार चुटकुले