Hindi Jokes: आज कल काम की दबाव की वजह से लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पा रहे है। लेकिन इस माहौल में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। अच्छे खानपान की तरह स्वस्थ रहने के लिए लोगों को हंसने की भी जरूरत होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: जब पप्पू ने मास्टर जी को बताया गजल और भाषण में अंतर, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर जी- गजल और भाषण मेंक्या अंतर होता है...?
पप्पू- पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण...!!!
पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया, तो लड़की ने पप्पू को खूब पीटा।
चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, और बहुत घसीट-घसीट के पीटा।
पप्पू उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला, 'तो फिर मैं इंकार समझूं।'
एक जाट भाई दिल्ली गए और रेलवे स्टेशन
पर अखबार वाले से कहा -
भाई एक अखबार देना...!
अखबार वाला- हिंदी या अंग्रेजी..?
जाट- भाई कोई सा दे दे,
मने तो रोटी लपेटनी है...!
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...!
अध्यापक- कैसे...?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों
का निर्माण किया था...!