Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Hindi Jokes: साली- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? जीजा का जवाब सुनकर हो गई चुप
Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है?
जीजा- पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण...
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज्जा मांग रहा है।
आज के मजेदार जोक्स: सोहन ने मोहन को बताया पेट कम करने का उपाय, पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट
बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।
Jokes In Hindi: रमेश- आपने थाली में 500 का नोट क्यों डाला सासू मां? वजह पढ़कर जोर-जोर से हंसने लगेंगे आप
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो...?”
पति- “बोलो! क्या हुआ...?”
पत्नी- “मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो!”
पति- ठीक है, तो वापिस सो जा और पहन ले!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)