फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: साधु बनने को लेकर पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

Fri, 13 Jun 2025 05:36 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 13 Jun 2025 05:36 PM IST
सार

Chutkule: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife funny Jokes in Hindi Pati Patni chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे......



पति (पत्नी से)- अगर तुमने ज्यादा परेशान किया तो मैं साधु बन जाऊंगा 
पत्नी- नॉर्मल साधु या नागा साधु? 
पति- क्यों? 
पत्नी- अगर नॉर्मल साधु बनना है तो मैं आपकी पैकिंग करूं
और अगर नागा साधु बनना है तो फटाफट कपड़े उतारो और निकल लो......

Hindi Jokes Husband Wife funny Jokes in Hindi Pati Patni chutkule in hindi
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का
रिश्ता वही, सोच नई.......
Hindi Jokes Husband Wife funny Jokes in Hindi Pati Patni chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक शराबी शराब पीके एक अर्थी से टकरा गया
लाश गिर गई, लोग शराबी को पीटने लगे
शराबी- अबे जो गिरा वो तो कुछ बोल नहीं रहा,
तुम काहे नेता बन रहे हो......
 

Funny Jokes: टीचर-खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं सोना चाहिए? पप्पू ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife funny Jokes in Hindi Pati Patni chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दादी को गीता पढ़ते देख पोते ने अपनी मां से पूछा-
मां दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं? 
मां- बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं......

राजू- शादी के लिए 36 गुण मिलाने पड़ते हैं, फिर भी प्रेम नहीं होता
लेकिन मित्रता में अगर तीन गुण मिल गए तो कुछ घंटों में ही अटूट प्रेम हो जाता है
सुरेश- कौन से तीन गुण? 
राजू- मुर्गा, सिगरेट और दारू........
विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife funny Jokes in Hindi Pati Patni chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू नयी शर्ट पहनकर ऑफिस गया
बॉस- वाह नयी शर्ट, तुमने खरीदी है क्या?
पप्पू- नहीं सर, भैया ने गिफ्ट में दी है
बॉस- ओह अच्छा, मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा......


डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed