Hindi Jokes: हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए हमेशा खुश रहना चाहिए। आपको वर्तमान समय में मानसिक तनाव से हंसी बचा सकती है। अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि वह किसी समय और कहीं भी हंस सकता है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Hindi Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: जब लड़की के पास आया अनजान नंबर से फोन, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया
लड़की- कौन हो तुम? क्यों फोन किया ?
लड़का- जी आपका नाम क्या है?
लड़की- शीतल
लड़की- अब बताइए आपका नाम क्या है?
लड़का- पेयजल
लड़की- कमीने मेरा मजाक उड़ाता है
लड़का- सॉरी मेम, मेरा मतलब था- “फैजल”
एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।
रामू- कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।
Hindi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
सेठ (नौकर से)- जरा देखना...कितना टाइम हो रहा है?
नौकर- मुझे टाइम देखना नहीं आता।
सेठ- अच्छा कोई बात नहीं।ये देखकर बताओ कि बड़ी सुई कहां है और छोटी सुई कहां है?
नौकर- दोनों सुइयां घड़ी के अंदर हैं।