Hindi Chutkule: हंसने से सेहत अच्छी रहती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। इसके साथ ही आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं सिलसिला...
Hindi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
गांव की एक खूबसूरत लड़की को होटल में उदास बैठा देख पप्पू बोला...
पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंची तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं
संता उदास बैठा था...
बंता- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है...?
संता- क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं,
लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया...!
Jokes in Hindi: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
पत्नी- वाह कैसे पहचाना।
पति- जब तुम बनाती थी तो काले बाल निकलते थे ... आज सफ़ेद निकला है।