Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में गर्माहट घोलते हैं। इसके साथ ही हम सभी को तनाव से दूर रहने में मदद करते हैं। हसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। अगर आप भी हंसते हैं, तो आप तनाव से दूर रहेंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।
शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने बॉयफ्रेंड से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
बॉयफ्रेंड ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
गर्लफ्रेंड- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
बॉयफ्रेंड- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
गर्लफ्रेंड- नहीं दूंगी
बॉयफ्रेंड- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
गर्लफ्रेंड ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
बॉयफ्रेंड बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..