Hindi Chutkule: आज कल की भागभागम भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!
एक लड़का भागते हुए लड़की के पास आया और बोला-मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं...
लड़की- तो हमारी दुश्मनी कब थी भैया?
Latest Jokes: पप्पू की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
एक जिगरी दोस्त के कहने पर...
पप्पू कॉलेज की लड़कियों को देखने के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़कर बोला...
इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां नहीं दिख रही हैं
जिगरी दोस्त- हाथ छोड़, मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिखेंगी।
Hindi Jokes: पति- तुझ में रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं, पत्नी ने दिया गजब का जवाब
राजू अपने दोस्त से- पता है इंसान सबसे ज्यादा खुश कब होता है?
दोस्त- कब?
राजू- जब रेलवे फाटक बंद हो रहा हो और उसके पहले वो अपनी गाड़ी निकाल ले।
कसम से ऐसा लगता है जैसे ओलंपिक में कोई रेस जीत ली हो।