{"_id":"665dc073a65030c8330ed675","slug":"hindi-chutkule-viral-jokes-in-hindi-funny-jokes-2024-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Chutkule: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Hindi Chutkule: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Hindi Chutkule: आज कल की भागभागम भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
एक लड़का भागते हुए लड़की के पास आया और बोला-मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं...
लड़की- तो हमारी दुश्मनी कब थी भैया?
एक जिगरी दोस्त के कहने पर...
पप्पू कॉलेज की लड़कियों को देखने के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़कर बोला...
इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां नहीं दिख रही हैं
जिगरी दोस्त- हाथ छोड़, मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिखेंगी।
राजू अपने दोस्त से- पता है इंसान सबसे ज्यादा खुश कब होता है?
दोस्त- कब?
राजू- जब रेलवे फाटक बंद हो रहा हो और उसके पहले वो अपनी गाड़ी निकाल ले।
कसम से ऐसा लगता है जैसे ओलंपिक में कोई रेस जीत ली हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।