Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसकी वजह से तनाव आपसे आसपास भी नहीं भटकता है। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में गर्माहट लाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं, हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- एक तरफ पैसा, दूसरी तरफ अक्ल, क्या चुनोगे? छात्र ने दिया झन्नाटेदार जवाब
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
टीचर- एक तरफ पैसा, दूसरी तरफ अक्ल, क्या चुनोगे?
छात्र- पैसा।
टीचर- गलत, मैं दिमाग को चुनती
छात्र- आप सही कह रही हो मैडम,जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है।
दे थप्पड़... दे थप्पड़।
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।
Funny Jokes: पप्पू ने बताया चायपत्ती और पति में क्या समानता है? पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सिरी, करवाचौथ
और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना,
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।