फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े दोनों वाक्य में क्या अंतर है? छात्र ने दिया गजब जवाब

Sun, 09 Mar 2025 09:16 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 09:16 AM IST
सार

Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Jokes Jokes of the day
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।



चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की-लजी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!

Funny Jokes Teacher Student Jokes Jokes of the day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े।
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू- सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने और दूसरे से उसके विवाहित होने का पता चलता है।

 

Funny Jokes Teacher Student Jokes Jokes of the day
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!

Jokes in Hindi: साली से जीजा- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Jokes Jokes of the day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं?
भिखारी- हां हैं मां जी
बुढ़िया- तो उससे कुछ लेकर खा लेना...

Funny Jokes: टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ मुंह में पानी आना, छात्र ने दिया गजब जवाब

विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Jokes Jokes of the day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed