फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: टीचर- कल होमवर्क नहीं किया तो मुर्गा बनाऊंगा, स्टूडेंट का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 20 Feb 2022 03:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
funny jokes teacher student funny jokes chutkule in hindi
मजाकिया चुटकुले - फोटो : iStock
हर इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसी एक दवा की तरह है जिसके कई फायदे हैं। इसीलिए हम लोगों को हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...

लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे

बिहारी वकील- हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है

लड़की- धारा

बिहारी वकील- कौन सी धारा 144 या 145

लड़की ने तुरंत फोन काट दिया..
funny jokes teacher student funny jokes chutkule in hindi
मजाकिया चुटकुले - फोटो : iStock

टीचर- कल होमवर्क नहीं किया तो मुर्गा बनाऊंगा।
चिंकू- सर मुर्गा तो मैं नहीं खाता...मटर पनीर बना लेना। 

funny jokes teacher student funny jokes chutkule in hindi
मजाकिया चुटकुले - फोटो : iStock

लड़के ने वैलेंटाइन के दिन फौजी की लड़की को प्रपोज किया।

फौजी- कितना कमा लेते हो ?

लड़का- जी 17000 रूपये महीना

फौजी- बस, अबे 15000 रूपये महीना तो मैं अपनी बेटी को पॉकेट मनी दे देता हूं।

लड़का- अंकल जी, उसे जोड़ कर ही तो बता रहा हूं!

विज्ञापन
विज्ञापन
funny jokes teacher student funny jokes chutkule in hindi
मजाकिया चुटकुले - फोटो : iStock


गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...

लड़का-बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...

भगवान बोले-बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...

माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।

विज्ञापन
funny jokes teacher student funny jokes chutkule in hindi
मजाकिया चुटकुले - फोटो : iStock

शादी की चौथी साल गिरह पे पति-आज कुछ नया करते हैं

पत्नी- आज कोई फिल्म देखें क्या ?

पति- कौन सी ?

पत्नी- कोई डरावनी फिल्म देखने का मन है डार्लिंग

पति- ठीक है, अलमारी से हमारी शादी वाली वीडियो निकाल लो.... हो गयी लड़ाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed