हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन और व्यायाम करते हैं। ऐसे में यदि हम समय-समय पर हंसी मजाक नहीं करते हैं तो सब बेकार हो जाता है। अगर हम रोज खुलकर हंसते है तो इसका हमारे शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है और जब हम स्वस्थ रहते हैं तो हम अच्छा सोचते भी हैं। डॉक्टरों का भी कहना है कि हंसने से बड़ी से बड़ी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। ऐसे में चुटकुले हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए नए चुटकुले लाए हैं जो आपको खूब हसाएंगे। ये मजेदार चुटकुले आपको लोटपोट कर देंगे। चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: सोनू ने रिंकी से कहा- तुम बहुत प्यारी हो, मिला धमाकेदार जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा आदमी से उसकी गर्लफ्रेंड ने पूछा,,,,,,,,
चाहोगे मुझे कब तक,
आदमी ने भी मुस्कुराके कह दिया
मेरी बीवी..
को न पता चले तब तक.
सोनू (फोन पर रिंकी से ) - तुम बहुत प्यारी हो...!
रिंकी - थैंक्स...!
सोनू - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
रिंकी - थैंक्यू सो मच...!
और बताओ क्या कर रहे हो...?
सोनू - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
बूढी औरत अपने बूढ़े पति से - अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...?
बूढ़ा पति - शायद मै भी मर जाऊं...
बूढी औरत - क्यों...?
बूढ़ा पति - कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है...!!
चिंटू- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं?
पिंटू - ऐसा कर डायमंड रिंग दे दे।
चिंटू - कोई बड़ी चीज बता...
पिंटू - तो फिर रिंग रहने दे, एमआरएफ का टायर दे दे...!!!