जोक्स: आज कल लोगों की जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है उनके पास हंसने का भी समय नहीं है। लोगों में एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ मची हुई है। ऐसे में आज हम आपको हंसाने के लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (गप्पू से)- इस बैग में क्या है?
गप्पू- बताते हैं.!
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें?
गप्पू- बताते हैं... बताते हैं!
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया..
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला...
हवलदार बोला- साहब इसमें तो बताशे हैं..
पुलिसवाला (गप्पू से)- इसमें बताशे हैं तो इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था?
गप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं...
गर्लफ्रेंड (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां
गप्पू- यार तुम स्कूल क्यों नहीं जातो हो
पप्पू- अरे भाई जाता तो हूं लेकिन लोग मुझे मार के बाहर फेंक देते हैं
गप्पू- ऐसा क्यों भाई? कौन से स्कूल जाते हो?
पप्पू- कन्या विद्यालय
जोक्स: डॉक्टर और पिंटू की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार।
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था.
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?
जोक्स: टीचर- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? भोलू ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं