अगर हम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियां हमसे कोसों दूर रहती हैं। इसलिए इंसान को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए जिससे वह दिल की घातक बीमारियों से बचा रहे। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है बल्कि उसे एक अच्छा माहौल चाहिए होता है। जोक्स और चुटकुल इंसाने को हंसाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: 70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला से जज ने पूछा- क्यों चाहिए तलाक, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
दोस्त नशे में धुत्त रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे।
पहला- हे भगवान, मैंने इतनी सीढिय़ां पहले कभी नहीं चढ़ीं।
दूसरा- अरे सीढिय़ां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात पर हैरान हू् कि पकडऩे के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई हैं।
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, अजी सुनते हो?
पति- बोलो! क्या हुआ? पत्नी - मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लों।
संता ने एयरटेल के ऑफिस में फोन किया
संता- मेरे फोन का बिल बहुत ज्यादा आया है इतनी तो मैंने बात भी नहीं की है
बंता(एयरटेल से)- अच्छा आपका प्लान क्या है?
संता- अभी तो मार्किट आया हुआ हूं शाम को दारू पिऊंगा…आप अपना बताइये
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार!
उसी ट्रेन में पप्पू भी जा रहा था। उसने ये लाइन पढ़ी और बोला-
वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?