इंसान को अपने आपको अगर स्वस्थ रखना है, तो उसके लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन स्वस्थ रहता है। घर में खुशहाली रहती है और चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान नजर आती है। हंसना दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है। आज कल प्रतिस्पर्धा, परिवार से बढ़ती दूरियां, लोगों में कम होती संवेदनाएं और काम के बढ़ते बोझ ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। अगर हमें इस मानसिक तनाव से बचना है, तो हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दोनों इंसान से दूर रहते हैं।
आज के मजेदार जोक्स: पति ने ऑफिस से फोन किया- रात के खाने में क्या बनाया, पत्नी ने दिया ऐसा जवाब
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई...
पति ने ऑफिस से फोन किया- रात के खाने में क्या बनाया..
पत्नी गुस्से में- जहर...
पति- मैं आज देर से घर आउंगा तुम खाकर सो जाना...
एक बच्चा अपने पापा की शादी की CD देख रहा था टीवी पर तभी टीवी पर कुछ देखकर अचानक से.....
बच्चा- हम भी अपनी शादी मे आइटम गर्ल नचवाएंगे
पिता- हरामखोर, ये तेरी बुआ और मौसी है ।
संता (दूधवाले से)- तुम्हारी दुकान का दूध खराब है, शरबत में डाला दूध फट गया।
दूधवाला (संता से)- कौन से शरबत में डाला था?
संता- नींबू पानी में।
एक आदमी किसी College के Toilet में गया...
अंदर टॉयलेट सीट पर बैठा तो सामने दिवार पर लिखा हुआ देखा...
इतनी मेहनत अगर पढाई में करता, तो आज किसी अच्छी सीट पर बैठा होता...