फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? पप्पू ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Sat, 22 Aug 2026 08:12 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 22 Aug 2026 08:12 PM IST
सार

Funny Jokes:  जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। 

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Chor Police Chutkule in Hindi Majedar Jokes chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Funny Jokes:  जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को हंसा सकते हैं।



पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो...!
पति- क्यों...?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!, 
पति- मैं कुछ समझा नहीं...?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...!
 

Funny Jokes in Hindi Chor Police Chutkule in Hindi Majedar Jokes chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
पप्पू- जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी सैलरी है, फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे...?
 
 

Funny Jokes in Hindi Chor Police Chutkule in Hindi Majedar Jokes chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
 
Jija Sali jokes: साली- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? जीजा का जवाब सुनकर उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Chor Police Chutkule in Hindi Majedar Jokes chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!

Husband Wife Jokes: पति- अरे बच्चे को क्यों मार रही हो? फिर पत्नी का जवाब सुनकर पति की छूट गई हंसी
 

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Chor Police Chutkule in Hindi Majedar Jokes chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed