फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पत्नी- तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे? पति ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Thu, 22 Jun 2023 06:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes: husband wife jokes in hindi viral chutkule in hindi
Jokes - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका बुरा समय भी जल्दी बीत जाता है। हंसने की वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 

 

 

Funny Jokes: husband wife jokes in hindi viral chutkule in hindi
Jokes - फोटो : iStock

पत्नी- क्या तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे
पति- क्या करूं, तुम तो जानती ही हो
आज कल परिवार के साथ देखने लायक फ़िल्में बनती ही कहा हैं
 

Funny Jokes: husband wife jokes in hindi viral chutkule in hindi
Jokes - फोटो : iStock

"दिल्ली में कुतुब मिनार है"
उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...
टीचर - उसके पास गई और
उसका कान पकड़ कर पूछी -
बोल तो, मैंने अभी क्या कहा था?
पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes: husband wife jokes in hindi viral chutkule in hindi
Jokes - फोटो : iStock

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?

Hindi Chutkule: दर्जी की बात सुनकर खाली हो गई पूरी बस, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

विज्ञापन
Funny Jokes: husband wife jokes in hindi viral chutkule in hindi
Jokes - फोटो : iStock

सब्जीवाला- भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या...? 
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...? 
सब्जीवाला- क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed