फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: इन लेटेस्ट वायरल चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, खिल उठेगा आपका चेहरा

Fri, 08 Nov 2024 05:16 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 08 Nov 2024 05:16 PM IST
सार

चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। चेहरे की हल्की सी हंसी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Funny Jokes chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। दरअसल, हंसने की खास बात यह है कि इससे हमारा मन खुश रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...



सब्जीवाला: भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
पति: आश्चर्यचकित होते हुए, हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला: क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।

Funny Jokes chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा...
पंडित जी: बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को।
औरत: पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...!!
पंडित जी हो गए बेहोश...

Funny Jokes chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पत्नी ICU में थी। पति का रो-रोकर बुरा हाल था।
डॉक्टर: हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर वह कुछ बोल ही नहीं रही है। शायद कोमा में है।
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है।
पति भावुक होकर बोला: सिर्फ 40 की ही तो है अभी! 
तभी एक चमत्कार दिखा।
ECG और धड़कन बड़ने लगी, पत्नी की उंगली हीली, होंठ हिले और आवाज आई 36 की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

पत्नी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है। 
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? 
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो।

ये भी पढ़ें- Funny Chutkule: इन वायरल चुटकुलों को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, घर में गूंजेंगे हंसी के ठहाके

विज्ञापन
Funny Jokes chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

एक फ्रस्टेटेड आदमी चिल्लाकर बोला- हे भगवान ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी है. उठा ले मुझे।
तभी भगवान ने यमदूत को भेजा...
यमदूत बोला- तुमने याद किया मुझे और मैं आ गया।
आदमी- अरे अब क्या मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता खुद पे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed