फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: बंता- तुम्हारा डॉगी मुझे काफी देर से घूर रहा है? संता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 12 Sep 2022 08:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes Banta To Santa your dog has been staring at me Read Santa Banta Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुलों हम सभी को हंसाने का काम करते हैं। जिस प्रकार से हमें सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूर होती है उसी तरह हमारे लिए हंसी की भी। इसलिए हर दिन इंसान को हंसना चाहिए। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। 



चिंटू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
चिंटू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
चिंटू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।

Funny Jokes Banta To Santa your dog has been staring at me Read Santa Banta Chutkule
जोक्स - फोटो : Pixabay
बंता, संता के घर खाना खा रहा था।
बंता- यार, तुम्हारा डॉगी मुझे काफी देर से घूर रहा है?
संता- जल्दी से खाना खा लो वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!

 
Funny Jokes Banta To Santa your dog has been staring at me Read Santa Banta Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
एक इंजीनियर अपने बेड पर मच्छरदानी लगा कर लेटा हुआ था,
उसकी मच्छरदानी में एक छेद था।
मच्छर बार-बार उसके अंदर घुस जाते थे।
इंजीनियर परेशान हो गया ।
उसने मच्छरदानी में एक छेद और किया और आर-पार उन दोनो छेदों में पाइप डाल दिया।
अब सारे मच्छर परेशान हैं। एक तरफ से घुसते हैं और दूसरी तरफ से निकल जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Banta To Santa your dog has been staring at me Read Santa Banta Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं। 
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां

 
विज्ञापन
Funny Jokes Banta To Santa your dog has been staring at me Read Santa Banta Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed