Doctor Patient Funny Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले हमारे मन की उदासी दूर करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमारा प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर हम खुश रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए हम दिर हंसा करें और खुश रहें। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: महिला ने डॉक्टर से कहा- मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं! मिली ऐसी सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं! क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए!
गप्पू ने पप्पू से पूछा- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?
पप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था...
गप्पू- तो?
पप्पू- जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी...मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!
पति के घर से बाहर निकलते ही पत्नी बोली
भगवान के हाथ जोड़कर घर से निकला करो, सारे काम अच्छे होंगे
पति- मैं नहीं मानता, शादी वाले दिन भी हाथ जोड़कर ही घर से निकला था।
पति अपनी पत्नी से - मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी- ठीक है।
कुछ देर बाद
पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं..
पति- क्यों?
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश