Funny Chutkule: आजकल की भागमभाग जिंदगी में ज्यादातर लोग किसी न किसी वजह से दुखी हैं, लेकिन ऐसे में भी हमें किसी भी तरह खुश रहना चाहिए। अगर हम हंसते और मुस्कुराते रहते हैं, तो तनाव से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से दूर रहते हैं। हंसने के लिए किसी खास समय की जरूरत नहीं होती है। कभी भी और कहीं भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Chutkule: डॉक्टर और मरीज के जोक्स पढ़कर नहीं होगी हंसी कंट्रोल, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है...
मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा।
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा?
मरीज- क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।
बंटी स्कूल से जल्दी घर आ गया...
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।
बंटी- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया।
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।
बंटी- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।
Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
चिंटू (पिंटू से)- पूरी जिंदगी निकली जा रही है इसी इंतजार में,
कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।
चिंटू- क्या?
पिंटू- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?