फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: बूंदों के साथ आसमान से बरसने लगीं मछलियां, नजारे देख हैरान हुए लोग, जानिए इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह

Sun, 02 Jan 2022 05:19 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 02 Jan 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
fish started raining from the sky with the rain drops in texarkana residents america
आसमान से बरसने लगीं मछलियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
बारिश के दौरान आसमान से बूंदों के साथ कभी-कभी ओले गिरना आम बात है। सिर्फ यही नहीं, बारिश के साथ आसमान से ओले गिरते हुए भी सभी ने देखे होंगे। लेकिन अगर आपसे कोई ये कहे कि आसमान से बारिश के साथ मछलियां भी गिरती हैं, तो शायद यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन ये सच है। हाल ही में अमेरिका के टेक्सास में स्थित एक कस्बे में कुछ ऐसा ही हुआ है। इस कस्बे में हुई बारिश के साथ आसमान से मछलियां भी गिर रही थीं। वहीं आसमान से अचानक मछलियों की बारिश होते देख लोग भी काफी हैरान रह गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो मौके का फायदा भी उठाया और मछलियों को इकठ्ठा करके घर भी ले गए। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी घटना के बारे में...  
fish started raining from the sky with the rain drops in texarkana residents america
आसमान से बरसने लगीं मछलियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बारिश के दौरान आसमान से जब मछलियां गिरना शुरु हुई तो लोगों को यही लगा कि ओले गिर रहे हैं। इसलिए लोग घर से बाहर नहीं निकले, लेकिन जब बारिश थमी, तब लोगों ने देखा कि ये कोई सामान्य बारिश नहीं थी। बल्कि पूरे कस्बे में चारों तरफ मछलियां पड़ी थीं।   

fish started raining from the sky with the rain drops in texarkana residents america
आसमान से बरसने लगीं मछलियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

इस घटना के बारे में हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। लोगों का कहना है कि मछली की बारिश कोई मजाक नहीं है। आम लोग इस घटना को देखकर आश्चर्य में पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fish started raining from the sky with the rain drops in texarkana residents america
आसमान से बरसने लगीं मछलियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हालांकि विज्ञान के नजरिए से इस तरह की भौगोलिक घटना संभव है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है और इसे विज्ञान की भाषा में एनिमल रेन या वॉटर स्प्राउट्स भी कहा जाता है। 

विज्ञापन
fish started raining from the sky with the rain drops in texarkana residents america
आसमान से बरसने लगीं मछलियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

जानकारों के मुताबिक ये एक तरह का बवंडर होता है, जो तालाब और झील जैसे पानी के कुछ हिस्से में बनता है। इस बवंडर के दौरान किसी वॉटर सोर्स पर ऐसा चक्रवात बनता है, जो हवा-पानी और पानी के अंदर मौजूद चीजों को अपनी ओर खींच लेता है। सिर्फ यही नहीं छोटे जीव-जंतुओं को अपनी ओर समेटते हुए ये जमीन की तरफ बढ़ता है। इस दौरान तूफान की रफ्तार जैसे-जैसे कम होती है, इसमें मौजूद जीव-जंतु जमीन पर गिरने लगते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed